विदेशी इंजीनियर्स ने बनाई '4 डबल-डेकर बस' जितनी लंबी बाइक, दर्ज किया विश्व रिकॉर्ड
नीदरलैंड्स के 8 इंजीनियर्स ने दुनिया की सबसे लंबी बाइक बनाई है जिसकी लंबाई 180 फीट और 11 इंच है। इसकी अनुमानित लंबाई 4 डबल-डेकर बसों या 2 ब्लू व्हेल के बराबर है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने बताया कि इससे पहले दुनिया की सबसे लंबी बाइक (155 फीट 8 इंच) 2020 में ऑस्ट्रेलिया के बर्नी रयान ने बनाई थी।
read more at NewsBytes हिन्दी


