हिमाचल में कालका-शिमला एनएच पर पहाड़ी से एसयूवी पर गिरे पत्थर, 1 की हुई मौत व 3 घायल
सोलन (हिमाचल प्रदेश) में रविवार रात कालका-शिमला एनएच पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एसयूवी में सवार एक शख्स की मौत हो गई। हादसे में महिला समेत 3 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त पंजाब के 40 वर्षीय देवराज के रूप में हुई है।
read more at ABP न्यूज़


