जयपुर के आमेर किले में पारंपरिक संगीत व नृत्य के साथ हुआ अमेरिकी उप-राष्ट्रपति का स्वागत
अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस व बच्चों के साथ मंगलवार को जयपुर (राजस्थान) के आमेर किला पहुंचे जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान राजस्थानी लोक कलाकारों ने पारंपरिक संगीत और नृत्य से उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी उनके स्वागत के लिए मौजूद रहीं।
read more at News18 हिंदी


