'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
दिल्ली ड्रग ट्रेडर्स एसोसिएशन (DDTA) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस रैली स्थगित करने की अपील की। DDTA ने त्योहार व शादी सीज़न में व्यापारिक गतिविधियों, यातायात और आम जनता पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर का हवाला दिया और कहा कि यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं है।
read more at Abplive


