Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा में CIA के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए ₹1-₹1 लाख के 2 इनामी बदमाश

short by अपर्णा / on Monday, 3 February, 2025
पलवल (हरियाणा) में रविवार रात सीआईए की कुख्यात बदमाशों से मुठभेड़ हुई जिसमें ₹1-₹1 लाख के 2 इनामी बदमाश नीरज व जोरावर मारे गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मुठभेड़ में सीआईए इंचार्ज की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। बदमाशों ने जोहरखेड़ा गांव के सरपंच और उनके साथियों पर जानलेवा हमला किया था और उनपर कई केस दर्ज थे।