भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच UP में रेड अलर्ट, वाराणसी में बढ़ाई गई सुरक्षा
भारत-पाकिस्तान के बीच बनी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, वाराणसी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैद हैं और काशी विश्वनाथ मंदिर, गोदौलिया, कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज़, सिटी स्टेशन और गोलगड्डा समेत पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही है।
read more at लेटेस्टली


