ठगों ने 70-वर्षीय महिला को मुंबई से दिल्ली तक 5 दिनों तक रखा डिजिटल अरेस्ट, ठगे ₹29 लाख
साइबर ठगों ने 70-वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को मुंबई से लेकर दिल्ली तक 5 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर ₹29 लाख ठगे हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 13 दिसंबर को उनको एक अनजान नंबर से कॉल आई और ठग ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर कहा कि उनके आधार नंबर का इस्तेमाल मनी लॉन्डरिंग में किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


