मेरे घर में 300 पुरस्कार रखने के लिए लाइब्रेरी है: शाहरुख खान
ऐक्टर शाहरुख खान ने बताया है कि उनके घर में 300 पुरस्कारों को रखने के लिए लाइब्रेरी है जिसे अंग्रेज़ी लाइब्रेरी की तरह डिज़ाइन किया गया है। उन्होंने बताया, "मैंने अपने 9 मंज़िला ऑफिस के हर मंज़िल पर पुरस्कार रखे हैं। मैं इसका (पुरस्कार समारोह) आनंद लेता हूं। मैं इस मामले में बहुत बेशर्म हूं। मुझे पुरस्कार पाना पसंद है।"


