Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में फटा बादल, सड़क क्षतिग्रस्त होने से श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 4 August, 2024
गांदरबल (जम्मू-कश्मीर) में बादल फटने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई जिससे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। यातायात नियंत्रण कक्ष के अधिकारी के अनुसार, शनिवार रात बादल फटने के कारण आई बाढ़ से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। राजमार्ग बंद होने से अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल आधार शिविर तक संपर्क सुविधा भी बाधित हो गई है।
read more at भाषा