खेलते समय हैदराबाद में लिफ्ट के दरवाज़े में फंसा 4 वर्षीय बच्चा, हुई मौत
मेहंदीपट्नम (हैदराबाद) में बुधवार को 4-वर्षीय बच्चे की कथित तौर पर खेलते समय लिफ्ट के दरवाज़े में फंसने से मौत हो गई। जिस अपार्टमेंट में यह हादसा हुआ वहां बच्चे के पिता गार्ड का काम करते हैं। बच्चे के न मिलने पर जब उसकी तलाश की गई तो वह लिफ्ट के दरवाजों के बीच खून से लथपथ हालत में मिला।
read more at हिन्दुस्तान


