हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की तीसरी मंज़िल से गिरकर LLB के छात्र की हुई मौत
शिमला में शुक्रवार रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह छात्रावास की तीसरी मंज़िल से कथित तौर पर गिर जाने से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान किन्नौर ज़िला निवासी अखिल के रूप में हुई है और वह एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
read more at भाषा


