Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कार के डैशबोर्ड पर कोबरा देखकर डर गई महिला ड्राइवर, सामने आया यूपी का वीडियो

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 1 July, 2026
गाजियाबाद (यूपी) की ट्रैफिक पुलिस ने एक कार के डैशबोर्ड पर बैठे कोबरा सांप का वीडियो शेयर किया है। पुलिस ने बताया कि एलिवेटेड रोड पर एक महिला चालक कार के डैशबोर्ड पर अचानक सांप दिखने से भयभीत हो गई और तत्काल वाहन रोककर नीचे उतरी जिसके बाद एक पुलिसकर्मी ने सांप को कार से निकालकर बोतल में बंद किया।