सोने के दाम में आया बड़ा उछाल
दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमत ₹3,600 बढ़कर ₹1,52,500 प्रति 10 ग्राम हो गई। ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, 99.9% शुद्धता वाला सोना त्योहारी सीज़न से पहले ज्वेलर्स और रिटेलर्स की बढ़ी खरीदारी के चलते महंगा हुआ। बुधवार को सोना ₹1,48,900 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी ₹3,000 गिरकर ₹2.24 लाख प्रति किलोग्राम रही।
read more at PTI


