सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त होने वाले खोजी कुत्तों को अब लोग ले सकेंगे गोद
केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने बताया है कि सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त होने वाले खोजी व हमलावर कुत्तों को अब लोग गोद ले सकेंगे। बकौल अधिकारी, लोग बेल्जियन शेफर्ड मालिनोइस, जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर और मुधोल हाउंड नस्ल के 30 से ज़्यादा कुत्तों को गोद लेने के लिए सीआरपीएफ की वेबसाइट https://crpf.gov.in/DBTS पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
read more at भाषा


