नागपुर में चेन लूटने वाले आरोपी को भीड़ ने घेरकर पीटा, हुई मौत; हिरासत में लिए गए 3 लोग
महाराष्ट्र के नागपुर में कथित तौर पर चेन लूटने की कोशिश करने वाले 28-वर्षीय आरोपी की भीड़ की पिटाई के बाद मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने 3-लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस को उसके साथ हुई मारपीट की जानकारी होने के बावजूद उसे तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचाया गया।
read more at Inshorts


