फिल्म निर्देशक सुभाष घई को मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर-डायरेक्टर सुभाष घई को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार, सांस संबंधी समस्या, कमज़ोरी और बार-बार चक्कर आने के चलते उन्हें आईसीयू में दाखिल किया गया है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चौहान, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन गोखले और पलमोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील पारकर की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
read more at News18 हिंदी


