नोएडा के 12 स्कूलों की रद्द हो सकती है मान्यता, RTE के तहत नहीं ले रहे एडमिशन
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश से इनकार करने वाले नोएडा (यूपी) के 12 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द हो सकती है। गौतमबुद्ध नगर के ज़िलाधिकारी मनीष वर्मा ने मामले में जांच के लिए समिति बनाई है। बकौल रिपोर्ट, इन स्कूलों ने जारी शैक्षणिक सत्र के चार महीने बाद भी आरटीई के तहत दाखिला नहीं लिया है।
read more at News18 हिंदी


