राजेश खन्ना चापलूसों से घिरे हुए थे, उनके साथ काम करना मुश्किल था: जावेद अख्तर
गीतकार व स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ काम के दिनों को याद करते हुए बताया है कि उनके साथ काम करना मुश्किल हो गया था। जावेद ने कहा, "राजेश कई लोगों से घिरे हुए थे, इतने सारे चापलूस और हां में हां मिलाने वाले लोग, उनके (राजेश) साथ काम करना मुश्किल था।"


