बेंगलुरु में पार्टी से लौट रही कॉलेज छात्रा से रेप की कोशिश के आरोप में शख्स अरेस्ट
बेंगलुरु में शनिवार रात लिफ्ट देने के बहाने 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा से रेप करने की कोशिश के आरोप में बाइक सवार 24 वर्षीय कोरियोग्राफर को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा एक पब में पार्टी कर लौट रही थी और इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। पुलिस ने आरोपी की बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के ज़रिए उसे पकड़ा।


