'तारक मेहता...' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की हुई शादी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा ने शाश्वत के साथ शादी कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, शाश्वत सिंगापुर में रहते हैं और बैंकिंग कंपनी में काम करते हैं। समारोह के वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं जिनमें शैलेश भावुक नज़र आ रहे हैं जबकि अभिनेता विक्की कौशल उन्हें पगड़ी पहनाने में मदद करते दिख रहे हैं।
read more at Inshorts


