छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने जमाया रंग, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
छठ महापर्व पर गोरखनाथ घाट (यूपी) पर सांसद रवि किशन ने छठ के पारंपरिक गीत गाए। घाट पर एक ओर व्रती महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारियों में थीं तो दूसरी ओर मंच से गूंज रहे छठ गीतों ने माहौल भक्तिमय बना दिया। गीतों के माध्यम से उन्होंने छठ पूजा की धार्मिक आस्था और लोक परंपरा को रेखांकित किया।
read more at Tv9hindi


