Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गंदे टॉयलेट की फोटो भेजिए और मिलेंगे ₹1000, NHAI का बड़ा एलान

short by Tanya Jha / on Tuesday, 14 October, 2025
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एलान किया है कि अगर किसी यात्री को टोल प्लाज़ा पर गंदा शौचालय दिखे तो वह उसकी फोटो भेजकर ₹1,000 का इनाम पा सकता है। यह राशि सीधे यात्री के FASTag खाते में बतौर रिचार्ज जोड़ी जाएगी। इसके लिए यात्रियों को 'राजमार्गयात्रा' ऐप का इस्तेमाल करना होगा और यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा।