कुछ नेताओं का फोकस घर में जकूज़ी लगवाने पर है: केजरीवाल का नाम लिए बिना PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा, "कुछ नेताओं का फोकस घरों में ज़कूज़ी और स्टाइलिश शॉवर लगवाने पर है लेकिन हमारा फोकस हर घर जल पहुंचाने पर है।" उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने 5 साल में 12 करोड़ परिवारों को घरों में नल से जल देने का काम किया।"
read more at X


