पाकिस्तान ने कहा- हम करेंगे अमेरिका-ईरान वार्ता में मध्यस्थता; ट्रंप ने शेयर किया पोस्ट
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने X पर लिखा है, "अमेरिका और ईरान सहमत हों तो पाकिस्तान मौजूदा संघर्ष के समग्र समाधान के लिए सार्थक और निर्णायक बातचीत की मेज़बानी करने के लिए तैयार है।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वार्ता की कोशिशों का स्वागत करता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शरीफ का X पोस्ट ट्रूथ सोशल पर शेयर किया है।
read more at Truth Social


