सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट मास्टर समेत 107 पदों पर निकली भर्ती, ₹67,700 तक मिलेगा वेतन
सुप्रीम कोर्ट ने ग्रैजुएट युवाओं के लिए कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड), सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के 107 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू हो गई है और इसकी आखिरी तारीख 25 दिसंबर है। उम्मीदवार https://www.sci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चुने जाने के बाद ₹67,700 तक वेतन दिया जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


