महाकुंभ भगदड़ पर SC का सुनवाई से इनकार, याचिकाकर्ता को इलाहाबाद HC जाने को कहा
प्रयागराज में जारी महाकुंभ में भगदड़ में हुई मौतों पर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि महाकुंभ में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट में पहले से इस मामले को लेकर याचिका पेंडिंग है।
read more at इंडिया टीवी


