उज्जैन के मंदिर में दर्शन-पूजा करने गए विदेश मंत्रालय के अफसर को कर्मचारी ने मारा थप्पड़
उज्जैन (मध्य प्रदेश) के मंगलनाथ मंदिर में दर्शन-पूजा करने गए विदेश मंत्रालय के अधिकारी सुमित कुमार को मंदिर के एक कर्मचारी ने थप्पड़ मारा जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल अधिकारी, उन्होंने पूजा की रसीद ली थी फिर भी उन्हें गर्भगृह से बाहर निकाल दिया गया और विरोध करने पर थप्पड़ मारा गया। आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।
read more at News18 हिंदी


