Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अपमान से दुखी UP में ऑटो चालक ने मांगी इच्छामृत्यु, DM ने बनाया गणतंत्र दिवस का अतिथि

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 25 January 2025
कानपुर (यूपी) में ट्रैफिक पुलिस द्वारा अपमानित किए जाने से दुखी राकेश सोनी नामक ऑटो चालक ने ज़िलाधिकारी जितेंद्र सिंह से इच्छामृत्यु की मांग की। उन्होंने कहा कि 30-दिसंबर को ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर गाली-गलौज कर उन्हें अपमानित किया। ज़िलाधिकारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर राकेश को गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में विशिष्ट अतिथि बनने का निमंत्रण दिया।