दिल्ली में कोविड-19 से निपटने के लिए सरकार ने सभी अस्पतालों को जारी किया अलर्ट
दिल्ली में कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइज़री जारी करते हुए सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर डाल दिया है। वहीं, सरकार ने अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर, जीवनरक्षक दवाएं और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के अनुसार, दिल्ली में फिलहाल कोविड-19 के 23 ऐक्टिव मामले हैं।
read more at News18 हिंदी


