अफगानिस्तान के एकमात्र लग्ज़री होटल पर तालिबान ने किया कब्ज़ा
तालिबान ने काबुल (अफगानिस्तान) में बने देश के एकमात्र लग्ज़री सेरेना होटल पर कब्ज़ा कर लिया है। होटल ने 1 फरवरी से अपनी सेवाएं बंद करने की घोषणा की और इसके संचालन का ज़िम्मा होटल 'स्टेट ओन्ड कॉर्पोरेशन' को सौंपा है जो वित्त मंत्रालय के तहत काम करता है। इस होटल पर 2008 और 2014 में हमला किया गया था।
read more at इंडिया टीवी


