ग्रामीण भारत में बढ़ी काम की तलाश! सितंबर में VB-G RAM-G के तहत काम की मांग 25% बढ़ी
ग्रामीण भारत में रोजगार की तलाश बढ़ी है। VB-G RAM-G के तहत सितंबर में 1.56 करोड़ परिवारों ने काम मांगा, जो अगस्त के 1.25 करोड़ से 25.2% अधिक है। वहीं, जुलाई में इस योजना के तहत महज 1.01 करोड़ परिवारों ने काम मांगा था। गौरतलब है, VB-G RAM-G के तहत सालाना गारंटीड रोजगार 100 से बढ़ाकर 125-दिन किया गया है।
read more at Tv9hindi


