हरियाणा में कांग्रेस से टिकट ना मिलने पर फूट-फूटकर रोए पूर्व विधायक, कहा- टूट गया हूं
हरियाणा में फरीदाबाद की तिगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस की ओर से टिकट ना मिलने से नाराज़ पूर्व विधायक ललित नागर का एक बैठक के दौरान फूट-फूटकर रोने का एक वीडियो सामने आया है। नागर ने रोते हुए कहा, "मैं हमेशा विपक्ष की भूमिका में रहा। टिकट काटकर मेरी राजनीतिक हत्या का प्रयास किया गया। मैं टूट गया हूं।"
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


