विराट कोहली का बल्लेबाज़ के तौर पर 2024 रहा सबसे खराब साल
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए बल्लेबाज़ के तौर पर 2024 सबसे खराब साल रहा। 36-वर्षीय कोहली ने इस साल सभी प्रारूपों की 32 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 21.83 के औसत से 655 रन बनाए जो डेब्यू के बाद से उनका सबसे कम वार्षिक औसत है। गौरतलब है कि 2023 में कोहली की बल्लेबाज़ी का औसत 66.06 था।
read more at ESPNcricinfo


