Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
लड़की की 'ना' का मतलब सिर्फ 'ना' होता है: तरुण तेजपाल मामले की सुनवाई में सॉलिसिटर जनरल
short by Shikha Tomar / on Thursday, 6 August, 2026
रेप के दोषी और 'तहलका' पत्रिका के संस्थापक तरुण तेजपाल को राहत दिए जाने का विरोध करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, "अदालत को समाज के लिए स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि जब कोई लड़की 'ना' कहती है तो उसका मतलब 'ना' ही होता है।" बकौल मेहता, तेजपाल ने अपनी बेटी की उम्र की युवती से रेप किया।