रणवीर सिंह के 'डॉन 3' से बाहर होने के बाद फरहान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अप्रत्याशित की उम्मीद करना सीखा
अभिनेता रणवीर सिंह के फिल्म से बाहर होने के बाद फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' विवाद पर चुप्पी तोड़ी और इसे एक 'चुनौतीपूर्ण क्षण' बताया। उन्होंने कहा, "मैंने जो सीखा है वो ये है कि हमेशा अप्रत्याशित की उम्मीद रखनी चाहिए। जब तक आपके पास फिल्म तैयार न हो तब तक किसी भी चीज़ को हल्के में नहीं लेना चाहिए।"
read more at Times Now नवभारत


