Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

HDFC बैंक ने होली से पहले ग्राहकों को दिया तोहफा, घटाया MCLR; घटेगी होम लोन की EMI

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 7 March 2025
देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी ने होली से पहले ग्राहकों को तोहफा देते हुए 2-साल के पीरियड पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) को 0.05% घटाया है। इससे होम, कार और पर्सनल लोन की ईएमआई घट सकती है। दरअसल, एमसीएलआर के आधार पर ही होम, कार और पर्सनल लोन का ब्याज़ तय होता है।