साउथ कोरिया को 8-0 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लीग चरण में दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराकर पांचवीं जीत दर्ज की। दिलप्रीत सिंह ने दो गोल किए जबकि जुगराज, हरमनप्रीत, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत, संजय और अंगद बीर सिंह ने एक-एक गोल दागा। भारत 15 अंकों के साथ शीर्ष पर है। सेमीफाइनल में उसका सामना दोबारा दक्षिण कोरिया से होगा।
read more at Tv9hindi


