Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्‍ली में खुला पहला स्‍लीप सेंटर, मरीज़ों को रातभर सुलाकर किया जाएगा इलाज

short by शिव / on Wednesday, 4 September, 2024
नींद से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (एआईआईए) में पहला स्‍लीप सेंटर खोला गया है। सेंटर पर इलाज से पहले स्टडी करने के लिए मरीज़ों को रातभर सुलाया जाएगा। यहां अनिद्रा, हाइपरसोम्निया (अधिक नींद आना), स्‍लीप सर्केडियन रिदम डिसऑर्डर और खर्राटे की वजह से नींद न आना जैसे डिसऑर्डर्स का इलाज होगा।