भारत की मार्टिना देवी ने एशियन यूथ ऐंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर
भारतीय वेटलिफ्टर मार्टिना देवी ने एशियन यूथ ऐंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 में महिलाओं की जूनियर प्लस 87 किलो श्रेणी में रजत पदक जीता है। मणिपुर की 18 वर्षीय मार्टिना ने कुल 225 किलो (96 किलो स्नैच और 129 किलो क्लीन ऐंड जर्क) वज़न उठाकर 2 रजत पदक (ओवरऑल व क्लीन ऐंड जर्क) और एक कांस्य पदक (स्नैच) जीता।
read more at हिन्दुस्तान


