टिकट बुकिंग में एक गलती से शख्स को सफर के दौरान भरना पड़ा दोगुना किराया जितना जुर्माना
रमाकांत नामक X यूज़र ने बताया है कि 23-जून को राजधानी एक्सप्रेस के 2AC कोच से बेंगलुरु-नागपुर का सफर करते समय टीटीई ने उनपर ₹7,035 जुर्माना लगा दिया। बकौल रमाकांत, ₹3,589 देकर टिकट बुक करते समय उन्होंने अपनी उम्र 24-साल की जगह गलती से 1-साल लिख दी थी। रेलवे ने स्पष्ट किया कि टीटीई ने नियमों के मुताबिक कार्रवाई की।
read more at TV9 भारतवर्ष


