बीजेपी उम्मीदवारों ने लोकसभा नतीजों पर उठाए सवाल, ईवीएम-वीवीपैट के मिलान की मांग की: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव-2024 में हारे बीजेपी उम्मीदवारों समेत 10 उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग से ईवीएम-वीवीपैट यूनिट के मिलान की मांग की है। इनमें अहमदनगर (महाराष्ट्र) से बीजेपी उम्मीदवार सुजय राधाकृष्ण विखेपाटिल शामिल हैं जो एनसीपी (एससीपी) उम्मीदवार से हारे थे। ओडिशा में बीजेडी उम्मीदवार दीपाली दास ने करीब 1 दर्जन ईवीएम-वीवीपैट यूनिट के मिलान की मांग की है।
read more at हिन्दुस्तान


