Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UP के बस्ती में बच्चों से करवाया गया स्मार्ट मीटर सर्वे का काम, BJP नेता ने जताया विरोध

short by अपर्णा / on Wednesday, 8 January, 2025
बस्ती (यूपी) में जीनस एनर्जाइज़िंग लाइव्स कंपनी द्वारा बच्चों से स्मार्ट मीटर सर्वे का काम कराए जाने का मामला सामने आया है। इसका विरोध जताते हुए बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय ने उपज़िलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। बकौल पांडेय, बच्चों के पास न तो पहचान पत्र था और न ही कंपनी का कार्ड।