रिलायंस ने पॉलीगॉन लैब्स के साथ मिलकर शुरू किया क्रिप्टो टोकन 'JioCoin'
रिलायंस ने पॉलीगॉन लैब के साथ मिलकर वेब ब्राउजर यूज़र्स के लिए JioCoin नामक क्रिप्टो टोकन लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, JioCoin एक इनाम-आधारित टोकन है और यह पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर काम करता है। बकौल रिपोर्ट्स, इस टोकन का इस्तेमाल रिलायंस इकोसिस्टम के तहत उपलब्ध सर्विसेज़ के लिए किया जा सकेगा। फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


