भारत-बांग्लादेश सीमा के पास 5 संदिग्ध हुए गिरफ्तार, 6 एके-47 व गोलियां बरामद
मिज़ोरम पुलिस ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास म्यांमार के उग्रवादी समूह चिन नैशनल फ्रंट (सीएनएफ) के एक सदस्य समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इनके पास से 6 एके-47 राइफल, 10,050 कारतूस और 13 मैगज़ीन बरामद हुई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इनका उद्देश्य सीएनएफ और बांग्लादेश के एक अन्य विद्रोही समूह से हथियारों का व्यापार करना था।
read more at इंडिया टीवी


