Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूके का ढाई वर्ष का बच्चा उच्च IQ वालों की सोसायटी का बना सबसे छोटा सदस्य

short by श्वेता यादव / on Thursday, 29 May, 2025
यूके के ढाई वर्षीय जोसेफ हैरिस बिर्टिल ने मेन्सा का सबसे युवा सदस्य बनने का रिकॉर्ड बनाया है। मेन्सा उच्च आईक्यू वाले लोगों की एक सोसायटी है जिसका सदस्य बनने के लिए आईक्यू कम-से-कम 132 होना चाहिए। जोसेफ ने 7 माह की उम्र में अपना पहला शब्द बोला था और 1 साल की उम्र में पहली किताब पढ़ी थी।