Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जॉइनिंग से एक दिन पहले ऑफर ठुकराने वाले शख्स को कंपनी के फाउंडर ने किया ईमेल, हुआ वायरल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 8 July, 2025
फ्यूज़ फाइनेंस के सह-संस्थापक श्रीजन आर शेट्टी ने कथित तौर पर जॉइनिंग से एक दिन पहले कंपनी छोड़ने वाले इंजीनियर को ईमेल लिखा जिसका स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है। बकौल श्रीजन, इंजीनियर ने नए ऑफर के बारे में बताया होता तो वह खुशी-खुशी बात करने को तैयार होते। उन्होंने कहा, "आशा है...आप किसी और कंपनी के साथ ऐसा नहीं करेंगे।"
read more at Hindustan Times