एमपी के अनाथ आश्रम में तबीयत बिगड़ने के बाद 2 दिन में 3 बच्चों की हुई मौत, 12 अस्पताल में भर्ती
इंदौर (एमपी) के एक अनाथ आश्रम में रविवार व सोमवार को तबीयत बिगड़ने के बाद 3 बच्चों की मौत हो गई जबकि 12 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। आश्रम संचालिका के अनुसार, 2 बच्चों को मिर्गी का दौरा पड़ा था जबकि तीसरे की मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा। ज़िलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
read more at इंडिया टीवी


