'धूम 4' में विलेन की भूमिका निभाएंगे ऐक्टर सूर्या: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण भारतीय सिनेमा के ऐक्टर सूर्या फिल्म 'धूम 4' में विलेन की भूमिका में नज़र आ सकते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने के लिए निर्माताओं ने सूर्या से संपर्क किया है और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भी भर दी है। धूम फ्रैंचाइज़ी की आखिरी फिल्म 'धूम 3' 2013 में रिलीज़ हुई थी।
read more at NewsBytes हिन्दी


