Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विश्व की टॉप 100 एयरलाइन्स की सूची में 3 भारतीय कंपनियां भी शामिल

short by नेहा भारद्वाज / on Wednesday, 26 June, 2024
स्काईट्रैक्स द्वारा जारी विश्व की टॉप 100 एयरलाइन्स की सूची में विस्तारा (16), इंडिगो (52) और एअर इंडिया (90) ने जगह बनाई है। विस्तारा को भारत/दक्षिण एशिया की बेस्ट एयरलाइन भी चुना गया और साथ ही इसे इस क्षेत्र के लिए बेस्ट एयरलाइन स्टाफ सर्विस अवॉर्ड भी मिला। वहीं, स्काईट्रैक्स की इस सूची में कतर एयरवेज़ पहले स्थान पर रही।
read more at Inshorts