Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में एक के बाद एक आया 4.9 तीव्रता का भूकंप

short by रुखसार अंजुम / on Tuesday, 20 August, 2024
नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मंगलवार सुबह 6:45 बजे एक के बाद एक भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र बारामूला से 74 किलोमीटर दूर ज़मीन के 5 किलोमीटर अंदर था जिसकी तीव्रता 4.9 थी। वहीं, दूसरी बार 6:52 बजे भूकंप आया जिसकी तीव्रता 4.8 मापी गई।